फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गर्लफ्रेंड को देना था मोबाइल तो किसी के पास ऑनलाइन क्लास के लिए नहीं था एंड्रायड फोन, बन गए लुटेरे

Tue, 18 Jan 2022 11:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में पुलिस ने तीन मोबाइल लुटेरों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने बताया कि ऑनलाइन क्लास करने के लिए उसके पास एंड्रायड मोबाइल नहीं था। इस लिए मोबाइल लूट शुरु कर दी।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए शुरु कर दी मोबाइल लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी साउथ की स्वाट टीम ने तीन मोबाइल लुटेरों को धर दबोचा। किदवईनगर थाना पुलिस संग की गई कार्रवाई में पुलिस ने लुटेरों के पास से लूट के चार मोबाइल व स्कूटी बरामद की है। शातिरों ने बताया कि लूट के पैसों से गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करते थे। इनमें से एक आरोपी पॉलिटेक्निक का छात्र है।
विज्ञापन


उसने बताया कि ऑनलाइन क्लास करने के लिए उसके पास एंड्रायड मोबाइल नहीं था। इसी वजह से वह भी सरगना के संपर्क में आकर मोबाइल लूट करने लगा। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि 12 जनवरी को साकेत नगर में वृद्धा से मोबाइल लूट हुई थी। इसके अलावा और भी कई लूट की वारदात इस क्षेत्र में हुईं।

इसके चलते सर्विलांस व स्वाट टीम का गठन किया गया। टीम ने रविवार देर रात संजय वन गेट के पास से तीन शातिरों को पकड़ा। इनकी पहचान नौबस्ता यशोदा नगर (मूलरूप से कन्नौज, सराय मीरा) निवासी अमन सविता, नौबस्ता यशोदा नगर के-ब्लॉक निवासी दीपक उर्फ आर्यन व नौबस्ता देवकी नगर (मूलरूप से औरैया के दिबियापुर इकोरापुरा गांव) निवासी आर्यन यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

आर्यन पॉलिटेक्निक का छात्र है। 


दर्ज हैं लूट के कई मुकदमे, दीपक 15 हजार का इनामी

पुलिस के अनुसार शातिरों ने 16 दिनों के भीतर कई लूट की वारदात कीं। उनके खिलाफ किदवईनगर, बाबूपुरवा, बर्रा, चकेरी समेत कई थानों में आधा दर्जन लूट के मुकदमे दर्ज हैं। आर्यन सिंह किदवईनगर थाने से 15 हजार का इनामी है। सितंबर में किदवईनगर में अमन और दीपक ने मोबाइल लूटा था। अमन को पुलिस ने जेल भेजा था। जमानत पर छूट कर आने के बाद अमन ने फिर से गैंग के साथ लूट शुरू कर दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें