फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जमानत मिलने पर आंचल दुबे ने जताई खुशी, बोलीं- न्यायपालिका पर भरोसा, पिता जल्द बाहर आएंगे, कही ये बात

Tue, 24 Feb 2026 04:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अखिलेश दुबे की बेटी आंचल ने पिता को मिली जमानत को न्याय की जीत बताया है। अब सबकी नजरें आज 24 फरवरी  हाईकोर्ट में होने वाली दो महत्वपूर्ण सुनवाइयों पर टिकी हैं, जिससे उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो सकता है।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रवि सतीजा मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे को सशर्त जमानत दे दी है। मामले में पुलिस ने अखिलेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और बाकी मामलों में उसकी न्यायिक हिरासत ली थी। पिता अखिलेश को जमानत मिलने पर बेटी आंचल दुबे ने इसे न्याय की जीत बताया। कहा कि उन्हें और पिता को पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। कहा पिता बेगुनाह हैं और जल्द बाहर आ जाएंगे।

विज्ञापन

आंचल ने बताया कि पिता ने अपना हलफनामा एक जमीन को कब्जा होने से बचाने में लगा दिया था। इसके बाद से विवाद शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि अखिलेश दुबे के खिलाफ तीन मामलों में अगले एक सप्ताह में सुनवाई होनी है। इनमें से 24 फरवरी को होटल कारोबारी सुरेश पाल और ग्वालटोली थाने में दर्ज वक्फ संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। जूही थाने में दर्ज 15 साल पुराने मामले में 27 फरवरी को सुनवाई होगी। उन्हाेंने उम्मीद जताई की सबकुछ सही रहा और इन सारे मामलों में जमानत मिल गई, तो पिता अखिलेश जल्द ही बाहर आ जाएंगे।

विज्ञापन

पुलिस विवेचना पूरी कर लगा चुकी है चार्जशीट
आंचल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत में शर्त है कि विवेचना प्रभावित नहीं हो इसके लिए अखिलेश दुबे शहर में नहीं रह सकते। हालांकि, सारे मामलों में पुलिस विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगा चुकी है। ऐसे में अब उनके शहर में रहने पर विवेचना प्रभावित होने का डर नहीं है। ऐसे में पिता के घर आने की उम्मीद बढ़ गई है। उन्हाेंने बताया कि सोमवार को जमानत मंजूर होने की सूचना देने भाई अखिल पिता से मिलने जेल गया था। उन्होंने इसे सत्य की जीत कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें