फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा में बहकर आया अज्ञात शव, शिनाख्त नहीं…पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

Wed, 05 Nov 2025 02:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में डोमनपुर गंगा पुल के पास बुधवार सुबह करीब 30 से 35 वर्ष के एक अज्ञात युवक का शव गंगा में बहता हुआ मिला। उसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गंगा में बहकर आया अज्ञात शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोमनपुर गंगापुल के पास गंगा नहाने गए एक युवक ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे महाराजपुर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि गंगा पुल के नीचे एक अज्ञात शव बहकर आया है। सूचना पर महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय और पुरवामीर चौकी इंचार्ज विकास कुमार त्यागी पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों से मदद ली। शिनाख्त ना होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात शव बहकर आया था, जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष लग रही है। मृतक के शरीर में नीले कलर की पैंट और एक हल्की नीली कलर की शर्ट है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें