फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नवीन गंगा पुल पर भीषण जाम…लगी वाहनों की कतारें, डायवर्जन के बावजूद उमड़े भारी वाहन, श्रद्धालु परेशान

Wed, 05 Nov 2025 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यातायात पुलिस द्वारा भारी वाहनों के डायवर्जन और प्रतिबंध के बावजूद, कई कमर्शियल वाहनों के शुक्लागंज कस्बे में प्रवेश करने से नवीन गंगा पुल पर भीषण जाम लग गया। इससे गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
नवीन गंगा पुल पर जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में यातायात पुलिस द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के चलते उन्नाव से आने वाले सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित करते हुए रोक लगा दी गई थी। वहीं, जो भी वाहन कानपुर की ओर जा रहे थे। उन्हें सहजनी तिराहा से ट्रांस गंगा सिटी गंगा बैराज एवं मरहला चौराहे से आजाद मार्ग होकर जाजमऊ से निकाला गया।

विज्ञापन

इसके बावजूद भी कई बड़े भारी वाहन शुक्लागंज कस्बे में प्रवेश करते हुए गुजरे। वहीं, कानपुर की ओर रोक न होने के कारण भी ई-बस, मिनी डीसीएम, लोडर आदि बड़े कमर्शियल वाहनों का चलना आज सुबह जारी रहा। इससे नवीन गंगा पुल पर भीषण जाम लग गया। इस बीच गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतें रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें