कानपुर में अमर उजाला की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संजय वन, किदवईनगर और सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) फजलगंज में योग उत्सव आयोजित किया गया। किदवईनगर स्थित संजयवन में पतंजलि योग केंद्र और सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र में रोटरी डिस्ट्रिक्ट के सहयोग से सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक योग उत्सव हुआ।
विज्ञापन
योगगुरु मनोज त्रिपाठी ने बताया कि हर साल योग दिवस पर एक हजार लोग शामिल होते हैं। इस बार इससे भी ज्यादा लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने अपील की कि लोग ज्यादा से ज्यादा योग करें और स्वास्थ्य जीवन जिएं। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है। एक घंटे के कार्यक्रम में कई आसन और क्रियाएं कराई गईं।