फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान: कुलपति बोले- शिक्षक चुनौतियां समझें…नई तकनीक सीखें, आज के बच्चों को सबकुछ पता रहता है

Sat, 13 Dec 2025 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रो. विनय कुमार पाठक ने अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सलाह दी कि वे एआई और नई शिक्षण तकनीकों को सीखें। कहा कि उनके संबंध में कार्यशालाएं आयोजित करें, क्योंकि आज के बच्चे सोशल मीडिया से पढ़कर पारंपरिक शिक्षक की गलतियां भी पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2025 में विशिष्ट अतिथि सीएसजेएमयू के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार ने शिक्षकों को नहीं सलाह दी कि नई चुनौतियों को समझें और नई तकनीकों को सीखें। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चे सबसे अधिक किससे सीख रहे हैं। शिक्षक का काम तकनीक कर रही है।

विज्ञापन

विवि के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जब वह कोटा में कुलपति रहे हैं तो एक कार्यक्रम में गए। एक बच्चा कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था। वह बच्चा आई पैड लिए हुए था। वह पढ़ाई सोशल मीडिया के वीडियो देखकर करता था।

अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2025 - फोटो : amar ujala
आज के बच्चों को सबकुछ पता रहता है
जब उससे पूछा कि क्लास में पढ़ाई क्यों नहीं करते? वह बोला कि टीचर गलत डिराइवेटिव बताते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह नया बदलाव आया है। सोशल मीडिया पर नई-नई तकनीकों से पढ़ाया जाता है। बच्चे स्कूल छोड़कर कोचिंग जा रहे हैं। आज के बच्चों को सबकुछ पता रहता है।
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2025 - फोटो : amar ujala
http://

नई तकनीकों के संबंध में जानकारी हासिल करें

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक से नए टीचर आ रहे हैं। उनके पढ़ाने का ढंग अलग है। प्रोफेसर पाठक ने सलाह दी कि इस संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया जाए। इसमें शिक्षण नई तकनीकों के संबंध में जानकारी हासिल करें, उन्हें सीखें। सभी शिक्षक सम्मानित हैं और उनका सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें