फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साड़ी व्यापारी की कार पर बमबाजी का शोर निकला पटाखा, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से सुलझाई गुत्थी

Fri, 02 Jan 2026 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के गुजैनी में व्यापारी की कार पर बमबाजी की खबर अफवाह निकली। पुलिस जांच में पता चला कि देमार  पटाखे की चपेट में आने से गाड़ी का शीशा टूटा था। इसमें कोई रंजिश या गुंडागर्दी शामिल नहीं थी।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के एफ ब्लॉक में नए साल के मौके पर एक साड़ी व्यापारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे इलाके में दहशत में फैल गई। पीड़ित व्यापारी ने दबंगों द्वारा बम चलाने का आरोप लगाते हुए डीसीपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाई थी। हालांकि, पुलिस की जांच में यह मामला रंजिश या गुंडागर्दी के बजाय नए साल के जश्न में छोड़े गए पटाखों का निकला। जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे व्यापारी अभिनव त्रिपाठी के घर के बाहर खड़ी कार पर कुछ टकराने से शीशा टूट गया। धमाके जैसी आवाज और कार के शीशे टूटने से स्थानीय लोगों को लगा कि दबंगों ने बमबाजी की है।

विज्ञापन

यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मोहल्ले के ही दो युवकों और एक बालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया पुलिस जांच में सामने आया कि  आरोपी और पीड़ित एक ही मोहल्ले के निवासी हैं और उनके बीच पहले से कोई विवाद नहीं था। पूछताछ में पता चला कि युवक नए साल की खुशी में जमीन पर पटककर फोड़े जाने वाले देमार पटाखे चला रहे थे। पटाखा दीवार से टकराने के बाद कार के शीशे पर जा लगा, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इसमें बमबाजी या संगठित गुंडागर्दी का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें