Kanpur News: अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए एनआरसी और किसानों के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने भरोसा जताया कि सपा सरकार आने पर कानपुर की सूरत बदलेगी।
कानपुर शहर आए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने कानपुर को सुंदर और जाम मुक्त बनाएगे। उन्होंने की भाजपा शंकराचार्य, फौजियों और किसानों का अपमान कर रही है। अखिलेश दुबे जल्दी जेल से बाहर आएंगे।
अपनी कलम का कमाल दिखाकर दोषियों को सजा दिलाएंगे। दोनों डिप्टी सीएम के सबंध में कहा कि वे किसी लायक नहीं है। एनआरसी के चक्कर में सबसे ज़्यादा हिन्दू कागज के लिए परेशान हैं। यादव तिलकनगर और आर्यनगर के निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।