फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: घर के बाहर से खेलते समय लापता हुआ मासूम; अनहोनी की आशंका में नदी में उतरे ग्रामीण, तलाश जारी

Wed, 25 Feb 2026 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: किशनपुर के लोची का डेरा में घर के बाहर से लापता हुए साढ़े तीन साल के बच्चे का सुराग नहीं मिला है। रात भर जंगल में खोजने के बाद अब ग्रामीण नदी में बच्चे की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
नदी में लापता बच्चे की तलाश में जुटे ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में घर के बाहर से खेलते समय लापता हुए बच्चे की तलाश में परिजन व ग्रामीणों ने नदी में बुधवार को खोजबीन चालू की है। किशनपुर थाना क्षेत्र के लोची का डेरा मजरे इटरौरा निवासी अंकुश (साढ़े तीन वर्ष) पुत्र हरिशंकर निषाद मंगलवार शाम घर के बाहर से लापता हो गया। इसके बाद पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी खोज  के बाद बच्चे का पता नहीं लगा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आसपास जंगल में रात को बच्चों की तलाश करती रही। कोई पता नहीं लगने पर ग्रामीण सुबह से नदी में बच्चों की तलाश को उतरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें