फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अखिलेश दुबे की शुगर-बीपी में सुधार, अब पित्त में पथरी, उर्सला में दांतों का इलाज कराने से किया इन्कार

Wed, 21 Oct 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिलेश दुबे की शुगर और ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या अब ठीक हुई तो उसके पित्त में पथरी पड़ गई। बुधवार को अखिलेश ने पेट में दर्द की शिकायत बताई। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि पित्त में पथरी है। वहीं, अभी दांतों के इलाज के साथ घुटनों की समस्या बाकी है। दांतों का इलाज कराने से अखिलेश ने मना कर दिया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार अखिलेश दुबे के घुटनों की स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार को एक्स-रे कराया गया था। व्यस्तता या अन्य कारणों से बुधवार को डॉक्टर इस एक्स-रे को देख नहीं पाए। अब यह एक्स-रे रिपोर्ट बृहस्पतिवार को डॉक्टरों को दिखाई जाएगी। इसके बाद आगे की दिशा तय की जाएगी। डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया है कि घुटनों की सर्जरी के अलावा अब उनकी मुख्य समस्या केवल दांतों के इलाज की बची है। इसके लिए अखिलेश ने पूरी प्रक्रिया पता करने के बाद उर्सला के डॉक्टरों से सर्जरी कराने से मना कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार अखिलेश को एंडोडॉन्टिक ट्रीटमेंट की सलाह दी गई और इसमें तीन से चार सिटिंग्स में मसूड़ों का पस निकल जाता है। इसमें रोगी को भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि अखिलेश दुबे का बीपी और शुगर तो ठीक है लेकिन पित्त में पथरी मिली है। इसमें सर्जरी करानी पड़ती है। बाकी उम्र के अनुसार घुटनों में दर्द जैसी समस्याएं हैं जिसका इलाज डॉक्टर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें