फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घुटना प्रत्यारोपण के लिए अखिलेश दुबे उर्सला से हायर सेंटर रेफर, सीएमओ ने डीएम को वापस भेजा पत्र

Tue, 14 Apr 2026 11:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बीपी, शुगर, यूटीआई और सेप्टीसीमिया का इलाज उर्सला में ही होगा। घुटना प्रत्यारोपण के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिलेश दुबे को अब उर्सला से हायर सेंटर रेफर किया गया है। एमआरआई रिपोर्ट में लिगामेंट इंजरी और घुटने खराब निकलने के बाद उसे हायर सेंटर भेजने का निर्णय लिया गया है। उर्सला अस्पताल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक को इस संंबंध में पत्र भी लिखकर भेज दिया है। बाकी यूटीआई, सेप्टीसीमिया, बीपी और शुगर का मंगलवार को भी उर्सला में ही इलाज चलता रहा।
विज्ञापन


हड्डी रोगों का इलाज कर रहे डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि उनका एक घुटना खराब है। इसमें घुटना प्रत्यारोपण की आवश्यकता है और लिगामेंट इंजरी भी है इसलिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी रोगों का इलाज कर रहे डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि अखिलेश दुबे का सेप्टीसीमिया काफी हद तक कंट्रोल है। यूटीआई का इलाज चल रहा है। बीपी व शुगर में अभी भी उतार-चढ़ाव है। हड्डी संबंधित रोगों के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। यहां से उन्हें हैलट भेजा जाएगा। इसके बाद आवश्यकता अनुसार आगे रेफर किया जा सकता है। बुधवार को अखिलेश को हैलट भेजा जा सकता है।

सीएमओ ने डीएम को वापस भेजा पत्र
अखिलेश दुबे बीमार हैं या नहीं इसकी जांच के लिए डीएम ने सीएमओ को पत्र लिखा था लेकिन अब सीएमओ ने एक दूसरा पत्र डीएम को लिखा है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि उर्सला अस्पताल के निदेशक मुझसे दो लेवल आगे हैं। ऐसे में वहां की जांच हम नहीं कर सकते हैं इसलिए पत्र लिखा है कि जांच उनसे या जिलाधिकारी अपने स्तर से समिति बनाकर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें