फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अखिलेश दुबे ने धमकाकर लिखवाई थी युवती से होटल कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी तहरीर

Wed, 24 Sep 2025 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कारोबारी पर झूठा आरोप लगाने वाली बहराइच की प्रियंका सरकारी गवाह बनी। इसी तहरीर से अखिलेश ने नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज करा 2.5 करोड़ रुपये वसूले थे।
विज्ञापन
अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिवक्ता अखिलेश दुबे के इशारों पर स्वरूपनगर के होटल कारोबारी सुरेश पाल और उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाली युवती सरकारी गवाह बन गई है। उसने कोर्ट में दिए बयान में कहा है कि उसने अखिलेश दुबे के कहने पर जो झूठा आरोप लगाया था। बात न मानने पर अखिलेश ने जान से मारने की धमकी दी थी। पहले से लिखी तहरीर पर उससे जबरन हस्ताक्षर बनवा लिए गए थे। बाद में इसी से नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी।
विज्ञापन


झूठा आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती बहराइच जिले की निवासी प्रियंका त्रिपाठी है। पुलिस के संपर्क करने पर प्रियंका ने सोमवार को न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए हैं। बताया कि जब यह मामला हुआ था वह नाबालिग थी और साकेतनगर निवासी अखिलेश शुक्ला के घर में किराये पर रहती थी। साथ ही अधिवक्ता अखिलेश दुबे के यहां काम करती थी। पांचवीं पास युवती के मुताबिक अखिलेश दुबे और अखिलेश शुक्ला एक दूसरे के पूर्व परिचित थे। अखिलेश दुबे ने उसे एक कागज दिया और कहा कि इस पर नीचे की तरफ अपना नाम लिख दो। इस कागज पर दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने की बात लिखी थी। उसने विरोध किया, कहा कि वह दोनों लोगों को नहीं जानती है ऐसे में उन पर इतना गंभीर आरोप कैसे लगा सकती है। इस पर अखिलेश दुबे ने डराया, कहा कि शहर में रहना है तो जैसा कह रहा हूं वैसा करो। इसके बाद वह डर गई और कागज पर अपना नाम लिख दिया। बाद में पता चला कि उस कागज से नौबस्ता थाने में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन सबके कुछ दिनों बाद अखिलेश ने उसे गांव भिजवा दिया था। कहा था कि मामला खत्म हो गया है। उसे नहीं पता था कि इस सब के पीछे क्या साजिश थी।

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चाैधरी ने बताया कि युवती ने बयान दर्ज करा दिए हैं। उसने अखिलेश पर डरा धमकाकर बयान झूठे आरोपों वाली तहरीर पर हस्ताक्षर करने की बात कही है। युवती ने बयान में अखिलेश शुक्ला नामक व्यक्ति का जिक्र आया था। जांच में पता चला कि पिछले साल उसका निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें