फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक खड़ी करने को लेकर पिता-पुत्रों को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर मंगलवार रात पड़ोसियों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पिता-पुत्रों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


मोहल्ला बरहीपुरा निवासी अजीत उर्फ अप्पू टिफिन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह टिफिन बांटने के लिए घर से निकल रहे थे। तभी चबूतरे पर खड़ी बाइक को लेकर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर गली में घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि बीच बचाव करने आए पिता वीरेंद्र बीच बचाव करने आए तो उन्हें भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। मोहल्ले के लोगों के एकत्रित होने पर दोनों को घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें