फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इलेक्ट्रॉल पीने से मासूम की मौत, मां और चचेरा भाई गंभीर, पुलिस ने पैकेट को साक्ष्य के रूप में जुटाया

Sun, 07 Dec 2025 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मतईयापुरवा में शनिवार सुबह इलेक्ट्रॉल घोल पीने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां और चचेरा भाई गंभीर रूप से बीमार हैं। पुलिस ने इलेक्ट्रॉल के पैकेट को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉल पीने से मासूम की मौत, मां और चचेरा भाई गंभीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के मतईयापुरवा इलाके में शनिवार सुबह इलेक्ट्राल पीने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां और चचेरे भाई की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने गंभीर हालत में दोनों को कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने इलेक्ट्राल के पैकेट और बोतल को साक्ष्य के रूप में एकत्रित किया। 

विज्ञापन

इसके बाद मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मतईयापुरवा नई बस्ती के रहने वाले आशु राजपूत एक दोना-पत्तल की फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह पत्नी मोहिनी की तबीयत खराब थी और उसे उल्टियां हो रही थीं। इस पर वह मेडिकल स्टोर से दवा और इलेक्ट्रॉल लेकर आए। आशु ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने बोतल में इलेक्टॉल घोला।

सभी को तेज उल्टियां होने लगीं
इसके बाद पत्नी को एक गिलास में इलेक्ट्रॉल दिया और खुद पिया। फिर उसी इलेक्ट्रॉल घोल को उन्होंने अपने बेटे कृष्णा राजपूत (4) को दिया। इसके साथ ही छोटे भाई के बेटे गगन को भी वही घोल पिलाया गया। इसके बाद में फैक्टरी चले गए बताया कि कुछ देर बाद आंसू को छोड़ कर तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सभी को तेज उल्टियां होने लगीं और उनकी हालत लगातार खराब होने लगी।
विज्ञापन

मोहनी और गगन की हालत अभी भी गंभीर
पत्नी मोहिनी ने घटना की जानकारी तुरंत आंसू को दी तो वह घर पहुंचा और तुरंत सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आशु ने बताया कि पत्नी मोहनी और भतीजा गगन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर काकादेव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें