प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान करना होगा
कैफे में चाय, कॉफी, समोसा, पानी, मैगी, खाना समेत अन्य चीजें मिलेंगी। इसमें चाय 10 रुपये की और समोसा 20 रुपये का रहेगा। पानी 20 रुपये प्रति लीटर बोतल, कॉफी 30 और मैगी 60 रुपये की रहेगी। खाने की प्लेट का रेट अभी निर्धारित नहीं हुआ है। कॉमर्शियल टेंडर लेने वाले को लाइसेंस लेना पड़ेगा और प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान करना होगा।
उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। जुलाई से यात्रियों को खाने का सामान ऑनलाइन नहीं मंगाना पड़ेगा। -प्रदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर
कैफे के लिए जगह जल्द की जाएगी निर्धारित
उड़ान यात्री कैफे के लिए एयरपोर्ट पर जगह जल्द निर्धारित की जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों की मानें तो कैफे अंदर खुलेगा तो एसी चलेगा। इससे खाद्य सामग्री का रेट बढ़ सकता है। परिसर के बाहर लगने पर रेट सामान्य रहेगा। फिलहाल कानपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल और प्रतीक्षालय में यात्रियों के लिए निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है।