http://
एक दर्जन से अधिक बाइकें चोरी की थीं
पुलिस की आत्मरक्षात्मक फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। बाकी तीन साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में नूर मोहम्मद, राजपाल, वीरसिंह चौहान और शिवनाथ शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इन शातिरों ने शाहाबाद, लोनार और आसपास के क्षेत्रों से बीते कुछ महीनों में एक दर्जन से अधिक बाइकें चोरी की थीं।
शातिरों का लंबा आपराधिक इतिहास
इनका मुख्य काम बाइकों को चोरी कर उन्हें काटकर पुर्जे बेचना था। इनके पास से जो बाइक मिली है, वह शाहाबाद क्षेत्र से 31 मई को चोरी हुई थी। गिरोह के सरगना नूर मोहम्मद और सदस्य शिवनाथ का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिन पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल ऑपरेशन में पचदेवरा थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक राकेश यादव, विकास अवस्थी, अनिल कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।