फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एयरपोर्ट विस्तार: KDA देगा 39 हेक्टेयर जमीन; बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर लगेगी मुहर, बढ़ेंगी उड़ानें

Sat, 25 Apr 2026 09:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए चकेरी एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 39 हेक्टेयर जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी को देगा; 23 अप्रैल की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलेगी। एयरपोर्ट विस्तार से कानपुर की अन्य प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रियों को उड़ानों के लिए लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए चकेरी एयरपोर्ट विस्तार के लिए 39 हेक्टेयर जमीन देगा। इसके लिए सोमवार को प्रस्ताव तैयार किया गया। 23 अप्रैल को होने वाली विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिलाने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। केडीए के मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल अहिरवां, चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की रोजाना फ्लाइट चलती है।

विज्ञापन

वहीं, बंगलूरू और हैदराबाद की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलती है। कम फ्लाइट और कम शहरों की कनेक्टिविटी की वजह से पुणे, कोलकाता सहित अन्य शहरों के साथ ही दिल्ली, मुंबई आदि के सैकड़ों यात्री रोज लखनऊ से फ्लाइट पकड़ने के लिए मजबूर रहते हैं। लगातार बढ़ती यात्री संख्या और मांग के मद्देनजर इस एयरपोर्ट के विस्तार के लिए दो महीने पहले केडीए से जमीन मांगी गई थी।

विज्ञापन

145वीं बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
केडीए ने क्षेत्र का सर्वे कराकर एयरपोर्ट के लिए जमीन चिह्नित की जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी को देने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। केडीए ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को एयरपोर्ट के पास की 39 हेक्टेयर जमीन देने का फैसला लिया है। इसके लिए विकास प्राधिकरण के भवन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसे केडीए बोर्ड की दो दिन बाद होने वाली 145वीं बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें