मुख्य पाइपलाइन का एयर वाल्व टूटने से निकलता पानी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में गंगा बैराज रोड पर बुधवार सुबह मुख्य पाइपलाइन का एयर वाल्व टूट गया। इससे फव्वारे की तरह पानी निकलने लगा। कुछ ही देर में सड़क पर पानी भर गया और जलभराव होने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। जानकारी के बाद जल निगम ने बैराज जल शोधन संयंत्र बंद कराया और मरम्मत कराई।
जल निगम के सहायक अभियंता राहुल तिवारी ने बताया कि गंगा बैराज रोड में मोतीलाल खेड़िया स्कूल के पास एयर वाल्व से पानी बह रहा था, जिसकी मरम्मत की जा रही थी। वाल्व में लगा एक नट ही खुल पाया था, तभी जंग लगे तीन नट टूट गए और वाल्व का ऊपरी हिस्सा हट गया।