फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चेन्नई में तैनात एयरफोर्स कर्मी ने खुद को गोली मारकर जान दी, एयरफोर्स स्टेशन पर था तैनात

Tue, 13 Jul 2021 09:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सुरेश विश्वकर्मा के बेटे आकाश (23) का 2018 में एयरफोर्स में चयन हुआ था। करीब एक साल पहले उनकी पोस्टिंग चेन्नई के अवादी एयरफोर्स स्टेशन पर की गई थी।
विज्ञापन
आकाश (मृतक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू गंगापुर कालोनी में रहने वाले चेन्नई में तैनात एयरफोर्स कर्मी ने रविवार शाम अपनी इनसास राइफल से सिर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को एयरफोर्स स्टेशन से उनके घर आए एयरफोर्स अधिकारियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अधिकारी मृतक के माता-पिता को अपने साथ चेन्नई लेकर रवाना हो गए। सुरेश विश्वकर्मा के बेटे आकाश (23) का 2018 में एयरफोर्स में चयन हुआ था। करीब एक साल पहले उनकी पोस्टिंग चेन्नई के अवादी एयरफोर्स स्टेशन पर की गई थी।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम आकाश की ड्यूटी एयरफोर्स स्टेशन के आखिर में स्थित करीब 40 फीट ऊंचे वाच टॉवर पर थी। शाम पांच बजे ड्यूटी बदलने के वक्त दूसरा एयरफोर्स कर्मी टॉवर पर पहुंचा तो आकाश का शव पड़ा मिला। आकाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


इसलिए खुदकुशी की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकाश के पास से इनसास राइफल बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, आकाश की मौत की खबर जब मोहल्ले वालों को लगी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी। आकाश का भाई सुमित भी अधिकारियों के साथ चेन्नई गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें