फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की मार: रेड जोन से पहली बार बाहर आई कानपुर की हवा, सोमवार शाम पांच बजे 137 पर आया एक्यूआई

Mon, 18 Nov 2019 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शाम छह बजे कानपुर का दादा नगर क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से कभी देश भर से सबसे ज्यादा तो कभी दूसरे नंबर का प्रदूषित शहर रहने वाला कानपुर पहली बार रेड जोन से बाहर आया है। सोमवार को आसमान खुला होने और हल्की हवा के बीच पीएम 2.5 की मात्रा (एक्यूआई) शाम को चार बजे 244 रही।
विज्ञापन


इसके एक घंटे बाद पांच बजे यह 137 पर आ गई। 250 या इससे ऊपर एक्यूआई होने पर वह क्षेत्र रेड जोन में आ जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग दिल्ली से देश के सभी प्रमुख स्थानों में प्रदूषण की रिपोर्ट शाम को जारी की गई।

इस रिपोर्ट के अनुसार शाम चार बजे लखनऊ की स्थिति कानपुर से बेहतर थी। वहां पर उस समय 137 एक्यूआई था। जबकि एक घंटे बाद लखनऊ में  प्रदूषण कानपुर की अपेक्षा 39 एक्यूआई ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख स्थानों पर एक्यूआई शाम 5 बजे
कानपुर 137
लखनऊ 176
मुरादाबाद 159
गाजियाबाद 147
बुलंदशहर 161
दिल्ली  180
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें