फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून, शिमला से बेहतर कानपुर की हवा, प्रदेश के बड़े शहरों की अपेक्षा कानपुर में सांस लेना आसान

Tue, 02 Jun 2020 12:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर की हवा साफ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में अनलॉक-एक के पहले दिन सोमवार को खोले गए बाजारों, औद्योगिक इकाइयों के चलते सड़कों पर वाहनों की भीड़ तो बढ़ी, इसके बावजूद महानगर की हवा देहरादून व शिमला से बेहतर रही।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख स्थानों की अपेक्षा भी कानपुर में प्रदूषण की मात्रा सबसे कम रिकॉर्ड की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एक्यूआई (एयर क्वॉलिटी इंडेक्स) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एसबी फ्रैंकलिन के मुताबिक सड़कों पर वाहनों की जितनी भीड़ बढ़ेगी, एक्यूआई में उतनी बढ़ोतरी होगी। जिन क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन कम है, वहां एक्यूआई काफी अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन


बीते दिनों हुई तेज बारिश से भी सड़कों की धूल फिलहाल जम गई है। इस वजह से भी एक्यूआई में कमी आई है। कड़ी धूप के चलते भी हवा में प्रदूषित कणों की मात्रा काफी कम हो जाती है। धूप में ये कण सूखकर इधर-उधर बिखरे रहते हैं। जिससे वे मॉनीटर में एक साथ नहीं आ पाते हैं।

इस तरह रहा एक्यूआई  
कानपुर 76,  दिल्ली 104, चेन्नई 92, भोपाल 102, अहमदाबाद 101, आगरा 85, गाजियाबाद 115, ग्रेटर नोएडा 98, ग्वालियर 165, इंदौर 121, लखनऊ 84, नोएडा 98, वाराणसी 70, जयपुर 92, देहरादून 88, शिमला 129।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें