फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में कोविड-19 मरीजों के आने से लेकर आइसोलेशन वार्ड तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्राचार्य ने कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में कोविड-19 मरीजों के लिए बने आइसोलेशन वार्ड की हर समय निगरानी रखने के लिए कवायद शुरू की गई है। ओपीडी से लेकर आइसोलेशन वार्ड तक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने सोमवार को आइसोलेशन वार्ड समेत इमरजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि उपचार के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है। क ोई भी मरीज संदिग्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीई किट पहनकर मरीजों की देखभाल करें। कोविड मरीजों के लिए पहले और दूसरे तल पर आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। गेट से लेकर वार्ड तक कैमरे लगवाए जाएंगे। कंट्रोल से निगरानी की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह, डॉ.अंसारी, डॅा.विपुल श्रीवास्तव, डॉ.रेनू गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें