कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक तौर पर कोरोना का संक्रमण होने के बाद एंटीबॉडीज कितने दिन रहती है? इसकी तस्दीक दूसरे सीरो सर्वे के जरिये होना मुश्किल है। पहले सर्वे में शामिल हुए ऐसे लोग जिनके शरीर में कोरोना एंटीबॉडीज मिली थीं और उन्हें पता हीं चल पाया था कि वे संक्रमित हुए हैं, उन लोगों ने सैंपल देने से गुरेज किया है।
सीरो सर्वे में सबसे अहम यही लोग रहे हैं। ऐसे 30 लोगों की शासन ने सूची दी थी। पहले सर्वे में ये शामिल हुए थे। इनके शरीर में एंटीबॉडीज मिलने के बाद संक्रमित होने का राज पता चला। अब इनका सैंपल लेकर यह देखा जाना था कि अब भी इनके शरीर में एंटीबॉडीज हैं कि नहीं।