फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘जुनून के आगे उम्र ने टेके घुटने', डॉ. आशीष और अंशुल शर्मा बने आयरनमैन, असंभव को भी कर दिखाया मुमकिन

Fri, 13 Nov 2026 09:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उम्र और व्यस्तताओं को दरकिनार करते हुए कानपुर के 58 वर्षीय डॉ. आशीष महेंद्र और 47 वर्षीय अंशुल शर्मा ने गोवा में आयोजित कठिन 'आयरनमैन 70.3' प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर शहर का नाम रोशन किया है। दोनों ने साबित कर दिया कि मजबूत हौसले के आगे उम्र कभी बाधा नहीं बनती।
विज्ञापन
डॉ. आशीष और अंशुल शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्र, व्यस्तता और जिम्मेदारियां अगर बहाना बन जाएं, तो मंजिल दूर हो जाती हैं। वहीं, मजबूत हौसला और अनुशासन हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं। शहर के डॉ. आशीष महेंद्र (58) और अंशुल शर्मा (47) ने अपनी उपलब्धियों से यही साबित किया है। दोनों ने फिटनेस के प्रति समर्पण से शहर का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

खैराबाद आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आशीष महेंद्र ने 58 वर्ष की उम्र में मिसाल कायम की। एक नवंबर को गोवा में आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता के 55-60 आयु वर्ग में उन्होंने हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने आठ घंटे 30 मिनट में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ पूरी कर आयरनमैन का खिताब हासिल किया।

Trending Videos

15 घंटे में 100 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन पूरी की
इसी तरह आईटी क्षेत्र में 13 वर्षों से कार्यरत अंशुल ने करीब दो साल पहले खुद को फिट रखने के लिए दौड़ना शुरू किया। पांच और 10 किलोमीटर से शुरू हुआ उनका सफर हाफ मैराथन, फुल मैराथन और 60 किलोमीटर की अल्ट्रा दौड़ तक पहुंचा। इसके बाद उन्होंने करीब 15 घंटे में 100 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन पूरी की।
विज्ञापन

शुरुआत महज एक किलोमीटर से करें और निरंतरता बनाए रखें
उनका अगला लक्ष्य आयरनमैन 70.3 गोवा था, जिसे उन्होंने करीब साढ़े छह घंटे में पूरा किया। इसमें 1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग और 21.1 किमी दौड़ शामिल थी। दोनों की उपलब्धियां बताती हैं कि फिटनेस के लिए उम्र बाधा नहीं है। अंशुल का संदेश है कि शुरुआत महज एक किलोमीटर से करें और निरंतरता बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें