आस्था, श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के बीच रविवार को परमट स्थित कालीघाट में ढाई लाख गणेश-लक्ष्मी की पूजित मूर्तियों का भूविसर्जन किया गया। पुजारी संतोष शुक्ला ने पूजन कराया। शहर में 80 संग्रहण शिविरों के माध्यम से यह मूर्तियां एकत्र की गईं। इस तरह अमर उजाला एवं श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से आयोजित पांचवें मूर्ति विसर्जन पर्व का समापन हो गया। मां गंगा आरती परिवार की ओर से आचार्य काली चरण दीक्षित और उनकी टीम ने आरती की। इस दाैरान रंग बिरंगी आतिशबाजी और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि यह अभियान जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का उदाहरण है। नगर निगम के सहयोग से शहर के 55 घाटों पर भूमि विसर्जन के लिए गड्ढे बनवाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने अभियान में सहयोग करने वाले शिविर संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि ढाई लाख मूर्तियों का संग्रहण सवा लाख परिवारों को पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देने जैसा है। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि श्री ओमर वैश्य युवा परिवार और अमर उजाला की इस मुहिम को और आगे बढ़ाया जाएगा। एमएलसी सलिल विश्नोई ने प्रत्येक घाट पर भूविसर्जन की व्यवस्था के लिए अपनी निधि से सहयोग देने का आश्वासन दिया। संचालन कौस्तुभ ओमर ने किया।
1- हम तिलक नगर से अखबार में पढ़कर मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए आए हैं। पूजित मूर्तियों को रखने की सही जगह नहीं थी। - रेनू अग्रवाल, तिलकनगर
2- मां रजनी ने भोपाल में रील देखकर कहा कि मूर्तियों का भू-विसर्जन कर आओ। पेड़ों के नीचे पूजित मूर्तियां देखकर उलझन होती है। - मनीषा वर्मा, गीतानगर
युवा परिवार के सदस्य
अलंकार ओमर, तरुण गुप्ता, वैभव गुप्ता, उत्कर्ष नाथ गुप्ता, दिनेश गुप्ता, वरुण ओमर, अर्पित ओमर, संजय ओमर, बृजेश कुमार ओमर, शशांक गुप्ता, कमल किशोर, निखिल गुप्ता, सरल ओमर, संतोष कुमार गुप्ता, विनय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, अनुपम ओमर, उमेश गुप्ता। साथ में महिला परिवार की श्वेता गुप्ता, प्रीति गुप्ता, गीतिका गुप्ता, उपासना गुप्ता, अंजली गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, रागिनी गुप्ता, अंजनी गुप्ता, अंशिका गुप्ता आदि लोग मौजूद रहीं।