कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र में बुधवार को रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को महाराजपुर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने भाईचारे और सौहार्द के साथ होली खेली। सुबह से ही थाने में उत्सव जैसा माहौल रहा।
पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और डीजे की धुन पर जमकर थिरके।रंगों से सराबोर पुलिसकर्मी देर तक हंसी-खुशी में डूबे रहे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की मुस्तैदी से त्योहार शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।