फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेटी व पति के बाद अब बेटे ने दी जान, मचा कोहराम, हत्या का आरोप

Sun, 22 Feb 2026 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मनीष दुबे उर्फ गणेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रावतपुर थानाक्षेत्र के केशवपुरम में शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में मनीष दुबे उर्फ गणेश (25) का शव फंदे से लटका मिला। मां नीलम ने बताया कि बेटी, पति के बाद अब बेटे ने जान दे दी। उन्होंने जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज भेज दिया।

विज्ञापन


केशवपुरम रोड पर दूबेहार मंदिर स्थित आरएलबी स्कूल के पास रहने वाली नीलम दुबे घरों में चौका बर्तन करती हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में पति श्याम दुबे, बेटी मीनाक्षी, खुशी और बेटा मनीष दुबे उर्फ़ गणेश थे। बताया कि सात माह पहले पति श्याम दुबे की बीमारी से मौत हो गई थी। 2020 में बड़ी बेटी मीनाक्षी ने भी सुसाइड किया था। शनिवार दोपहर वह काम पर थीं और बेटी खुशी घर के पास एक शादी समारोह में गई थी।

बेटे ने उन्हें करीब 12:07 बजे फोन कर बोला कि वह दाल-चावल बनाने जा रहा है जल्दी आना। कुछ देर में वह जब पहुंची तो दरवाजे खुले पड़े थे। दूसरे कमरे के दरवाजे के चौखट पर फंदे से मैक्सी के सहारे बेटे का शव लटक रहा था। नीलम ने पुलिस को बताया कि वह लोग जहां रहते हैं वहां जमीन का विवाद चल रहा है। बेटे की हत्या करके आत्महत्या का रूप दिया गया है। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में रसोई घर में भगोने में चावल, दाल पानी में भीगते मिले हैं। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें