फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेमिका से अनबन के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया, जांच शुरू

Sun, 30 Nov 2025 02:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के संक्रामक रोग अस्पताल परिसर के आवासीय क्वार्टर में एक युवक ने प्रेमिका से अनबन के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के संक्रामक रोग अस्पताल परिसर के आवासीय परिसर में प्रेमिका से अनबन के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संक्रामक रोग अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वाय जमुना प्रसाद शर्मा के भतीजे सागर शर्मा (22) काकादेव स्थित एक सैलून की दुकान में काम करता था। परिवार में वह इकलौता और मां कमलेश है। वह चाचा और चचेरे भाई अंकित और हिमांशु के साथ रहता था।

विज्ञापन

मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू
परिजनों ने बताया कि देर शाम उसने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि किसी युवती से उसके प्रेमप्रसंग थे जिससे अनबन के बाद उसने आत्महत्या की है। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल में लॉक लगा है। कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें