फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shriprakash Jaiswal: अंतिम यात्रा शुरू…भैरव घाट में होगा  क्रियाकर्म, श्रद्धांजलि देने उमड़ी दिग्गजों की भीड़

Sun, 30 Nov 2025 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंतिम यात्रा आज सुबह उनके लालबंगला स्थित आवास से शुरू हुई, जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और कई सांसद-विधायक शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार भैरव घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीप्रकाश जायसवाल की अंतिम यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता, कानपुर के तीन बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का आज रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह लालबंगला स्थित आवास से अंतिम यात्रा के लिए निकला है।

विज्ञापन

उनके बड़े बेटे सिद्धार्थ जायसवाल भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुबह कनाडा से कानपुर पहुंचे। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता भी उनके आवास पर पहुंचे।

आरिफ मोहम्मद खान ने श्रीप्रकाश जायसवाल को दी श्रद्धांजलि - फोटो : amar ujala

अंतिम यात्रा में दिग्गजों की उपस्थिति
इनमें प्रमुख रूप से बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा आदि शामिल रहे। बता दें कि, श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया था।

गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : amar ujala

इस रूट ये गुजरेगी यात्रा
यात्रा सबसे पहले कैनाल रोड स्थित पैतृक निवास पहुंचेगी। उसके बाद यात्रा मेस्टन रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में कुछ देर रुकेगी। यहां देशभर से आए नेता और लोग पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद यात्रा भैरव घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

श्रीप्रकाश जायसवाल की अंतिम यात्रा - फोटो : amar ujala



शोक का माहौल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और आम नागरिकों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को विदाई दी। उनकी सौम्यता और हर वर्ग से जुड़े रहने के कारण उन्हें भारी जनसमर्थन मिला। बता दें कि अंतिम यात्रा उनके निवास से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भैरव घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें