फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जमीन कब्जाने के मामले में दीनू का साथी अधिवक्ता गिरफ्तार, महिला ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Tue, 10 Jun 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जमीन कब्जाने के मामले में अधिवक्ता को गिरफ्तार किया गया है। बीते वर्ष मुंबई निवासी महिला ने बिल्हौर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन कब्जाने के मामले में दीनू उपाध्याय के करीबी अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार त्रिवेदी को बिल्हौर पुलिस ने मंगलवार को बिठूर स्थित फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुंबई निवासी महिला ने साथियों संग जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुंबई के ब्रिज कैंट भोलाभाई देसाई रोड निवासी रिद्धि सोहिल गाला ने विशनपुर गांव में भूमि खरीद थी।

विज्ञापन


इस जमीन पर बिठूर और उसके आसपास रहने वाली सावित्री, राजू, दीपू, प्रदीप बाजपेई, अरुण कुमार, सुरेश और सत्येंद्र कुमार द्विवेदी ने गिरोह बनाकर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकी दी गईं। रिद्धि ने 18 जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके मुताबिक उन्होंने तहसील बिल्हौर के विशुनपुर गांव में खसरा संख्या 669, 472, 473, 470, 475, 476 में जमीन खरीदी थी।

विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने किसी दूसरी महिला को सामने खड़ा कर बैनामा करा लिया था। डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सतेंद्र ने ही बैनामा कराने के दौरान 3.5 लाख रुपये की चेक अपने खाते से दी थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें