घाटमपुर एसडीएम और एसीपी ने कूष्मांडा मंदिर का किया दौरा
- फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर में सावन माह में क्षेत्र से होकर निकलने वाली कांवड़ यात्रा व शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने भ्रमण किया। उन्होंने मंदिरों की व्यवस्थाओं के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
एसडीएम अविचल प्रताप सिंह व एसीपी कृष्णकांत ने शुक्रवार की शाम कस्बा स्थित कूष्मांडा मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आने पर की जाने वाली व्यवस्थाएं देखीं। परिक्रमा मार्ग का भी निरीक्षण किया। वहीं बिजली व पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।