Kanpur News: गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ को प्रतिष्ठित अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, कार्यकुशलता और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ को प्रतिष्ठित अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट नेतृत्व, कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में कानपुर जोनल कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक उदयभान को भी अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। वहीं, मुख्य आरक्षी शुभम कुमार, गौरव कुमार, वीरभानु और अवशेष कुमार को सराहनीय सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।