फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भीषण जाम में फंसे एडिशनल CP, चौकी में आराम फरमा रहे थे इंचार्ज; नयागंज और सुतरखाना प्रभारी लाइन हाजिर

Thu, 09 Apr 2026 03:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घंटाघर के पास भीषण जाम में फंसने के बाद एडिशनल सीपी डॉ. विपिन ताडा ने नयागंज और सुतरखाना चौकी प्रभारियों को ड्यूटी से नदारद रहने पर लाइन हाजिर कर दिया। लापरवाही पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
नयागंज चौकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घंटाघर चौराहे के पास गुरुवार दोपहर लगे भीषण जाम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा फंस गए। मौके की स्थिति देखने पर वे उस समय नाराज हो गए। वहीं, संबंधित चौकी प्रभारी नयागंज और सुतरखाना ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहने के बजाय चौकी में बैठकर आराम फरमा रहे थे।

विज्ञापन

चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था के बीच राहगीर जाम में फंसकर व्यवस्था को कोस रहे थे। मौके की वास्तविकता सामने आने पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों जिम्मेदार चौकी प्रभारी सुमित कुमार और कामेश राज को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन

अधिकारी लगातार चला रहे हैं अभियान
इस दौरान डीसीपी यातायात रविंद्र कुमार फोर्स के साथ जाम खुलवाने में जुट गए थे। शहर में जाम ना लगे इसको लेकर लगातार कमिश्नरी के अधिकारी अभियान चला रहे हैं। ऐसे में लापरवाही पर की गई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें