घटना के दौरान युवक ने बिजली लाइन पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और सभी की निगाहें युवक पर टिकी रहीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम युवक को समझाने में जुटी रही, ताकि किसी तरह की अनहोनी टाली जा सके। खबर लिखे जाने तक युवक को नीचे उतारने की कोशिश जारी थी।