फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसए के छात्रावास में मारपीट की घटना पर 31 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई, अर्थदंड भी लगाया

Thu, 19 Feb 2026 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए ) के छात्रावासों में 14 फरवरी की रात हुई मारपीट की घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। घटना के बाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण, चीफ वार्डन, संबंधित वार्डन एवं सुरक्षा अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कुलपति के अनुमोदन से दोषी 31 छात्रों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, वरुणा एवं शेखर छात्रावास के कुल 31 छात्रों पर कार्रवाई की गई है। इनमें कुछ छात्रों पर 10,000 रुपये, कुछ पर 5,000 रुपये तथा अन्य पर 2,500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। साथ ही कुछ छात्रों को छात्रावास से निष्कासित भी किया गया है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि निष्कासित छात्र 24 घंटे के भीतर छात्रावास खाली करें और अर्थदंड की राशि 15 दिनों के अंदर जमा करें। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में अनुशासनहीनता पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें