फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नगर आयुक्त ने की गृहकर वसूली की समीक्षा, कर अधीक्षक व 20 राजस्व निरीक्षकों पर कार्रवाई

Thu, 10 Nov 2022 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को गृहकर वसूली कम करने पर एक कर अधीक्षक और 20 राजस्व निरीक्षकों पर कार्रवाई की। नगर निगम में हुई समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने पाया कि पिछले महीने विभिन्न जोनों के 20 राजस्व निरीक्षक ने निर्धारित लक्ष्य से 50 प्रतिशत ही वसूली की। कर अधीक्षक गिरीश वर्मा ने भी 45.03 प्रतिशत ही वसूली की। इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


इन पर कार्रवाई
जोन-1 राजस्व निरीक्षक विजय कुमार सोनकर, देवेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, जोन-2 नितेश कुमार, अनुराग कुमार, इकरामुल्ल हक, साक्षी शुक्ला, प्रदीप कुमार सेन, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, स्वेच्छा सिंह
जोन-3 अमरदीप, जोन-5 अवधेश कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, इशान हैदर, अनुराग यादव, नेसार अहमद, चन्द्र किशोर और जोन-5 से सुशील श्रीवास्तव शामिल हैं।

शासन से कार्रवाई की संस्तुति
नगर आयुक्त ने कहा कि जो कर अधीक्षक और राजस्व निरीक्षक लक्ष्य से कम वसूली करेंगे, उनके खिलाफ स्थानीय स्तर से कार्रवाई के साथ ही इसके लिए शासन से संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें