फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: युवक ने घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 10 Nov 2022 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव में किशोरी ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक गांव निवासी 15 साल की किशोरी का कहना है कि बुधवार की दोपहर में भाई और मां खेत गए थे।

विज्ञापन


वह घर पर अकेली थी। तभी गांव का दीपू घर आया और हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मुझे और मेरी दिव्यांग बहन के साथ मारपीट की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर आने पर भाई और मां को आपबीती सुनाई।

भाई के साथ वह कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी तो रास्ते में भी उसने रोकने का प्रयास किया। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दीपू के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें