फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों के सिंडिकेट पर कार्रवाई: 125 करोड़ के टेंडर निरस्त, पांच कंपनियां ब्लैक लिस्टेड, मुख्य आरोपी की तलाश

Wed, 26 Aug 2026 08:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली मिलने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने 125 करोड़ रुपये के टेंडर निरस्त कर दिए हैं। पांच कंपनियों को ब्लैकलिस्टेड किया गया है और छह कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी संदीप जैन और रज्जन बाजपेई, आरोपी गोविंद शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मुख्यमंत्री के सख्त तेवरों के बाद नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार करने वालों पर पुलिस कमिश्नर और नगर आयुक्त ने मंगलवार को शिकंजा कसा है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने 125 करोड़ के टेंडर निरस्त कर दिए हैं। आठ कंपनियों में से पांच की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पाया गया। इन पांच कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया।

विज्ञापन

इसके साथ ही छह कंपनियों पर प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है। वहीं, एक कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने दो ठेकेदार संदीप जैन और रज्जन बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है। डरा-धमकाकर और जालसाजी कर ठेके बांटने के आरोपी आगरा निवासी गोविंद शर्मा की पुलिस को तलाश है। वह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी ठेकेदारी कर चुका है।

डरा-धमकाकर टेंडर प्रक्रिया में न शामिल होने का दबाव डालता था
उसकी लोकेशन राजस्थान में मिल रही है। सीपी ने जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) भी गठित कर दी है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि कई दिनों से नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया में धांधली की शिकायतें मिल रहीं थीं। ठेकेदारों का सिंडीकेट दूसरे ठेकेदारों को डरा-धमकाकर टेंडर प्रक्रिया में न शामिल होने का दबाव डालता था।

कुल छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं
आरोपी ठेकेदार फर्जी कागजों और गलत सूचनाओं के आधार पर अपनी कंपनियों का संचालन कर रहे थे। इसमें गोविंद शर्मा का नाम आया है। यह 15 फीसदी कम रेट पर टेंडर डलवाता था और फिर लॉटरी सिस्टम से अपने ही लोगों को ठेका दिलवा देता था। सीपी ने बताया ठेकेदारों के खिलाफ कुल छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें पांच स्वरूपनगर थाने में नगर आयुक्त की ओर से और एक प्राथमिकी ठेकेदार सनी सिंह की ओर से फजलगंज थाने में दर्ज कराई गई है।

गैंगस्टर की होगी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गोविंद शर्मा समेत जिन ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गई है। इस टीम में एसीपी स्वरूपनगर के साथ ही एसएचओ स्वरूपनगर और फजलगंज भी रहेंगे। यह टीम अब तक दिए गए ठेकों, उन्हें कैसे बांटा जाता था, किन-किन अधिकारियों की मिलीभगत है, कौन-कौन डराते धमकाते थे आदि बिंदुओं की जांच करेगी।

अभिलेख सही न काम की गुणवत्ता
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ठेकेदारों की कंपनियों के न तो अभिलेख सही मिले हैं और न ही उनकी ओर से कराए गए कामों की गुणवत्ता ही सही पाई गई है। उनकी ओर से नगर निगम को दी गई सूचनाएं भी जांच में गलत और भ्रामक पाई गईं हैं।

ये कंपनियां ब्लैक लिस्टेड
  • मेसर्स दिलीप बाजपेई।
  • मेसर्स अजय इंटर प्राइजेज, मालिक अजय बाजपेई।
  • पारसनाथ बिल्डर, मालिक संदीप जैन।
  • कैला इंटरप्राइजेज, मालिक गोविंद शर्मा।
  • तिरुपति ट्रेडर्स, प्रार्थना शुक्ला पत्नी प्रोफेसर राजेश शुक्ला।
विज्ञापन

87 करोड़ के काम कराने के बाद कंपनियां हुईं ब्लैक लिस्टेड
  • कैला इंटरप्राइजेज ने 13 करोड़।
  • पारसनाथ बिल्डर ने 24 करोड़।
  • तिरुपति ट्रेडर्स ने 30 करोड़।
  • जगदंबा इंटरप्राइजेज ने 20 करोड़ के काम कराए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें