फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: मंदिर के पीछे कर रहे थे अश्लीलता, विरोध करने पर दबंगों ने किया हमला, महंत की उंगली टूटी

Tue, 28 Apr 2026 09:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हनुमान मंदिर के पीछे अश्लीलता का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट की। जिसमें महंत की उंगली टूट गई। सेवादार को भी चोट आई है। 
विज्ञापन
पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थानाक्षेत्र के हनुमान मंदिर में सोमवार रात अश्लीलता का विरोध करने पर दबंगों ने महंत और सेवादार पर हमला कर दिया। हमले में महंत जयनारायण दास की उंगली टूट गई, सेवादार को भी चोटें आईं। महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में महंत जयनारायण दास ने बताया कि युवक-युवती सात दिन से मंदिर के पीछे रुक रहे थे। सेवादार ने उन्हें अर्धनग्न अवस्था में देखा और विरोध किया। इस पर वह धमकी देते हुए चले गए। सोमवार रात में युवक 35-40 साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर मंदिर में घुसा और हमला कर दिया। वह और सेवादार घायल हो गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें