जानकारी देते माता पिता
- फोटो : amar ujala
घर के अंदर रखे एक बेड में बंद मिला बच्चा
पूरा मामला थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव का है। यहां के रहने वाले कमल चंद्र शुक्ला का नाबालिग बेटा घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब पांच-छह घंटे बीत जाने पर भी कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब संदेह के आधार पर पड़ोस की एक महिला के घर की तलाशी ली, तो हर कोई दंग रह गया। मासूम बच्चा घर के अंदर रखे एक बेड में बंद मिला। जिस वक्त उसे निकाला गया, वह पूरी तरह बेहोश था।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
http://
मामले में बरती जा रही है ढिलाई
परिजनों का सीधा आरोप है कि पड़ोसी महिला निसंतान है और वह अक्सर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं करती रहती है। उनका दावा है कि महिला ने बच्चे की बलि देने या किसी तांत्रिक क्रिया को अंजाम देने के लिए उसे अगवा कर बेड में कैद किया था। हालांकि, बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया है। वहीं परिजनों में पुलिस को लेकर भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने शुरुआत में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन तो दिया, लेकिन अब मामले में ढिलाई बरती जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने ऐसे मामले से इन्कार किया है।