रेलबाजार पुलिस ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और महिला पर कैंची से हमला करने के आरोपी मो. कलीम को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने 10 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि मो. कलीम ने धर्म छिपाकर पांच वर्ष पहले मंदिर में शादी की थी। वह धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। नोएडा से कानपुर ले आया। यहां सुजातगंज स्थित घर में कलीम, उसके ससुर सलीम, ननद नाजरीन, सास जहांआरा और देवर अलीम ने पीटा।
विज्ञापन
कलीम ने गर्दन पर कैंची से हमला कर दिया। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि पांच नामजद ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। बृहस्पतिवार को मो. कलीम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।