फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली

Thu, 17 Jul 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चकेरी क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। पुलिस ने उसे कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। सनिगवां निवासी इंटर की छात्रा बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे सहेली के घर किताब लेने के लिए जा रही थी। सहेली उसके घर से कुछ दूरी पर रहती है। वह थोड़ी दूर ही पहुंची ही थी, तभी टोपी लगाए बाइक सवार आया और अश्लील कमेंट कर छात्रा से छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


आरोपी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिससे आरोपी का सुराग लगा। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी बर्रा विश्व बैंक निवासी आदित्य गुप्ता ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने का कार्य करता है।

विज्ञापन

घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसने छात्रा से छेड़छाड़ की थी। वह गुरुवार देर रात कोरिया रेलवे स्टेशन के पास बाइक से जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर उसने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लग गई। उसके पास से तमंचा और बाइक मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें