फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शोहदे पर कार्रवाई की मांग कर युवती का शव रखकर हंगामा, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 17 Jul 2025 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर में युवती के फंदा लगाकर जान देने के मामले में शोहदे पर कार्रवाई की मांग कर परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावतपुर में शोहदे से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली युवती के परिजनों ने गुरुवार को घर के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार का दबाव बनाया लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़े थे। विरोध पर कार्रवाई की धमकी दी। इस दाैरान वीडियो बनाने पर पुलिस ने मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकारियों ने शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो दिन में गिरफ्तारी का भरोसा दिया तब जाकर परिजनों ने नजीराबाद स्थित हिंदू कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया। कानपुर देहात के गजनेर निवासी युवती (23) रावतपुर के जयप्रकाशनगर में रहने वाली बड़ी बहन की डिलीवरी होने पर एक माह पहले उसके घर आई थी।
विज्ञापन

रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
जीजा ने बताया कि बच्चे की छठी समारोह में मोहल्ले का गौरव आया था। उसने साली को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने साली की कई आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। धमकी देकर साली को मिलने के लिए बुलाने लगा। इससे परेशान होकर किशोरी ने मंगलवार देर रात आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें