बिधनू पुलिस ने उन्नाव के माखी निवासी राजन नट को 12 किलो गांजे के साथ धर दबोचा। जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। गुडवर्क करने वाली टीम को एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने इनाम देने की घोषणा की है।
आउटर पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान खच्चर गैंग के गुर्गे चमनगंज निवासी वसीम अंसारी को 5 किलो चरस के साथ धर दबोचा। जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। चरस को नेपाल के रास्ते कानपुर और आउटर एरिया में बेचने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि न्यू ईयर की पार्टियों की वजह से चरस की डिमांड बढ़ जाती है, सारा माल खप जाता है। एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वसीम को साढ़ रोड के पास पकड़ा गया है। वसीम पर बिधनू, चमनगंज थाने में एनडीपीएस, 7 सीएलए, गैंगस्टर समेत कई मामले दर्ज हैं।
इसका गैंग मादक पदार्थ का ही धंधा करता है, जिसमें कम उम्र के लड़के ज्यादा हैं। वहीं, बिधनू पुलिस ने उन्नाव के माखी निवासी राजन नट को 12 किलो गांजे के साथ धर दबोचा। जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। गुडवर्क करने वाली टीम को एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने इनाम देने की घोषणा की है।