सचेंडी में युवक ने बीए की छात्रा से दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सचेंडी निवासी युवती ने बताया कि फरवरी 2025 को गांव में एक शादी के दौरान उसकी मुलाकात कानपुर देहात के रनिया के चरौरा निवासी नीरज कठेरिया से हुई।
दोनों में दोस्ती हो गई। इस दौरान युवक उससे मिलने कॉलेज भी आता रहा। अगस्त 2025 को कानपुर देहात के रनिया स्थित एक होटल ले गया जहां शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। करीब एक साल तक शोषण करने के बाद वह गालीगलौज और मारपीट करने लगा। शादी की बात करने पर टालमटौल करने लगा। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि घटनास्थल कानपुर देहात का है। हालांकि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।