Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने वाले आरोपी जफर आलम कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक युवक ने मंगलवार को सोशल मीडिया में फोटो अपलोड की थी। इसके बाद कर्ण वासु सेना नाम से ट्विटर आईडी से पुलिस को टैग कर शिकायत की थी।
विज्ञापन
चकेरी पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर आरोपी जफर आलम कुरैशी को नई बस्ती गदियाना स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।