फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘झमाझम बारिश के बाद तालाब बनी सड़क’, जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, आवागमन भी हुआ प्रभावित, लोग परेशान

Wed, 26 Aug 2026 01:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में बारिश के बाद देवकी पैलेस चौराहे से रावतपुर गोटिया क्रॉसिंग के बीच भारी जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी भरने के कारण इस प्रमुख मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
देवकी पैलेस चौराहे से रावतपुर गोटिया क्रॉसिंग के बीच जलभराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर क्षेत्र के देवकी पैलेस चौराहे से लेकर रावतपुर गोटिया क्रॉसिंग के बीच का मुख्य मार्ग बारिश के बाद पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर भारी जलभराव हो जाने के कारण इस व्यस्त मार्ग से निकलने वाले हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर उचित ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण थोड़ा सा पानी गिरते ही पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो जाता है। गोटिया क्रॉसिंग और देवकी पैलेस के बीच गड्ढे और जलभराव होने के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें