पानी सप्लाई करने वाली फर्म के अकाउंटेंट ने धोखाधड़ी कर मालिक को 7.13 लाख रुपये का चूना लगा दिया। यशोदानगर निवासी नितेश सिंह सेंगर इलाके में स्थित पानी सप्लाई करने वाली फर्म के मालिक हैं। सितंबर 2024 उनकी फर्म में विजयनगर निवासी युवक नौकरी मांगने आया।
उसने अपना नाम अंकित त्रिपाठी बताया। वह बिल बनाकर माल सप्लाई कराता था। बाद में पता चला कि उसका सही नाम आशुतोष शुक्ला है। इसके बाद उसे डांटा और सही नाम से काम करने की सलाह दी। उसके काटे गए बिलों के बारे में दुकानदारों से पूछा गया तो पता चला सारा भुगतान वह ले जा चुका है। इसके बाद अंकित उर्फ आशुतोष से रुपये के बारे में पूछा तो उसने रुपये वापस करने का वादा किया लेकिन दिए नहीं। इंस्पेक्टर नौबस्ता शरद तिलारा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।