फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; डेयरी कर्मी की मौत और एक घायल, जांच शुरू

Wed, 06 May 2026 08:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सजेती में बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई और एक पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक शिवा की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर के सजेती कस्बे में साधन सहकारी समिति के सामने नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से आगे खड़े ट्रक में बाइक पीछे से जा भिड़ी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, पैदल जा रहा युवक चपेट में आने से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी घाटमपुर भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिवा (28) निवासी कोटरा मकरंदपुर कस्बा सजेती में एक दुग्ध डेयरी व स्वीट हाउस में काम करता था। डेयरी संचालक अनिल कुमार निवासी शीतलपुर ने बताया कि शिव दुकान से बाइक लेकर शौचक्रिया के लिए जा रहा था। तभी किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक आगे खड़े ट्रक में जा भिड़ी।

विज्ञापन

http://



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इससे शिवा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, किरार गांव से एक शादी समारोह में बैंड बजाकर पैडल लौट रहे बिलगवां निवासी राजन (20) पुत्र दुर्गा प्रसाद चपेट में आने से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा है। मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें