फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

Wed, 20 May 2026 09:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में मंगलवार रात बहन को स्टेशन छोड़कर लौट रहे दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के जहानाबाद रोड पर परास मोड़ के पहले मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक वाहन में फंसकर घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

हादसा करने वाला वाहन मौके से भागने में सफल रहा। फतेहपुर जिले के कलाना गांव निवासी 24 वर्षीय सुमित (24) देर रात अपनी बहन प्रियंका को दिल्ली जाने के लिए कानपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। जहां से वापस बाइक से अपने साथी गांव निवासी हिमांशु सोनकर के साथ घर लौट रहा था।

परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास मोड़ के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए दोनों युवकों को कुचलकर भाग निकला। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
तहरीर के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई 
पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों को जानकारी देकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें